दुर्ग/ 30 दिसम्बर।नगर पालिक निगम शहर की आधी आबादी को 3 दिन से जलसंकट के निदान हेतु जला केबल सुधार किया गया लगातार पानी गिरने से व केबल मरमत का कार्य मे बार बार रुकावट आने के कारण आम जनता को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था लगातार महापौर व जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कर्मचारी दिन रात सक्रिय रह कर फाल्ट को सुधार लिया गया जिस केबल में फाल्ट हुआ वह पूर्व की सरकार द्वारा 2016 में डलवाया गया था कार्य को सही नही करने से केबल में खराबी हुई जिस का नतीजा 6 टाइम घर घर मे पानी समस्या का कारण बना आने वाले समय देखते हुआ अच्छी क्वालिटी का केबल अच्छी तरह लगया जा रहा है।
अरुण वोरा ने कहा पूर्ववती पिछले सरकार के कार्यकाल में बनाई गई अमृत मिशन योजना में शासन के पैसे की बर्बादी की गई।केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के सहयोग से चल रही है योजना में कही भी तय मापदंडों के अनुरूप कार्य नही कराया गया।जिससे यह समस्या दुबारा न हो साथ ही महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त हरेश मंडावी को कहा कि जलसमस्या से निपटान हेतु सभी सामग्री अतिरिक्त रखी जाय जिससे कम समय मे रिपेरीग कार्य पूर्ण किया जा सके जिससे जनता को जल सम्बंधित समस्या से छुटकारा जल्द मिल सके व अतिआवश्यक सेवा जल सप्लाई में अवरोध न हो!इस दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,अमित देवांगन,राजेश शर्मा,सहायक अभियंता आरके जैन,नारायण ठाकुर मौजूद थे।