सपना टूटा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

त्वरित ख़बरें- मोहला थाना क्षेत्र के धोबेदंड के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने वनरक्षक परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया।

सपना टूटा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर,

राजनांदगांव. जिले में तेज रफ्तार भारी वाहन ने दो युवा सपनों को कुचल दिया। मोहला थाना क्षेत्र के धोबेदंड के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने वनरक्षक परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

सपना टूटा, वनरक्षक की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को मालवाहक ने कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीरसपना टूटा, वनरक्षक की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को मालवाहक ने कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर,

दूसरे युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तेज रफ्तार मालवाहक की चपेट में आकर गेरूघाट निवासी राकेश पटोटी पिता सुपल राम की मौत हो गई है। वहीं सफील मांझी पिता लवांग राम गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मालवाहक क्रमांक सीजी 04 एलएस 9901 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में लिया गया, जिसे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।