कोरोना से लड़ने के लिए सबसे कारगर हथियार कोविड-19 टीकाकरण ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा के नागरिकों ने टीका लगवाकर टीकाकरण के प्रति जताया भरोसा
पाटन :- कोरोना से लड़ने के लिए सबसे कारगर हथियार कहे जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण है | इस टीका को लगाकर लोगों को सुरक्षित करने के लिए सभी लोग अपने - अपने स्तर पर लगे हुए हैं सब की एक ही धुन है कि ग्राम में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो, इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग के सरपंच चंद्रशेखर वर्मा एवं सचिव पारखलाल साहू एवं अ.स.दि. के.एल.मन्ना डे,लेखा प्रशिक्षण अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा,रोजगार सहायक सुमन बांदे के मार्गदर्शन में वैक्सीनेटरो द्वारा नागरिकों को वैक्सीनेट करने के लिए कहीं गई | नागरिकों के घरों में जाकर और कहीं धान उपार्जन केंद्रों में, तो कहीं ऑपरेटिव्ह बैंक के समीप संचालित टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर टीका लगाया जा रहा है कोविड 19 का टीका लगाने से पहले नागरिकों को टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में बताया जा रहा है और उनकी सहमति से टीका लगाया जा रहा है ग्राम के सरपंच ने बताया कि गाँव में अब तक अधिकांश नागरिकों को टीका लगवाया जा चुका है इनमें से कई नागरिक ऐसे हैं जिनको प्रथम डोज और कई नागरिकों को द्वितीय डोज का टीका लगाकर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया गया सरपंच सचिव के मार्गदर्शन से बचे हुए शेष नागरिकों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका निशुल्क लगवाने की सलाह दी गई है |