टेड़ेसरा के कोलिया धरसा इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप

त्वरित ख़बरें -

टेड़ेसरा के कोलिया धरसा इलाके में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र 50 से 60 साल के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि ठंड के चलते व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद सोमनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां से मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया।

सोमनी पुलिस ने बताया कि मृतक के पहचान के लिए लाश को रखा गया है। पहचान नहीं होने की स्थिति में शव का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा ही किया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए सभी थानों को सूचना भेजी गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक को कुछ लोग खान के नाम से पुकारते थे।