शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान : MP के 6 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मध्य प्रदेश  के छह शिक्षक समेत देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज दिल्ली  में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।भारत में हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल डॉ. राधाकृष्णन की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि देशभर के शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को भी नमन करता है। इसी के तहत आज देश के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के छह शिक्षक भी शामिल हैं।यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इन शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।