राजनांदगांव । पोला पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों का ख्याल रखते हुए सातवीं महतारी वंदन योजना की राशि हस्तांतरित की। प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रुपये की सहयोग राशि सीधे उनके खाते में मिली। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य  हेमिन लाउत्रे ने आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तीजा पर तिजहरिन बहनों को जो तोहफा दिया है, उससे प्रदेश की माताओं बहनों में खुशी है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं गदगद हैं। अब वे शान से बाजार में निकलकर खरीददारी कर सकेंगी, स्वयं को सशक्त होता देख महिलाओं में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है, वास्तविक रूप से महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं गदगद है, सभी विधानसभा क्षेत्र की समस्त माताओं बहनों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हम आभार करते हैं।