राजनांदगाँव : ठाकुरटोला में नए धान खरीदी केंद्र की शुरुआत

त्वरित ख़बरें - ठाकुरटोला में प्रभारी मंत्री ने की नए धान खरीदी केंद्र की शुरुआत

राजनांदगाँव : ठाकुरटोला में नए धान खरीदी केंद्र की शुरुआत

जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत छुईखदान ब्लाक के ग्राम ठाकुरटोला में नए खरीदी केंद्र की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ठाकुरटोला में छात्रावास खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों को मशरूम बीज और स्वसहायता समूह की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।

मंत्री भगत ने कहा कि ठाकुरटोला में नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से अब किसान पास में ही आसानी से धान का विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य जनता की सेवा करना है और इस कार्य को ईमानदारी पूर्वक करना है। सौभाग्य की बात है कि सीएम भूपेश बघेल किसान के बेटे हैं और हमारे राज्य के मुखिया हैं। जिन्होंने अन्नदाता किसानों की समस्या को नजदीक से देखा है और उसे दूर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राज्य के मुखिया बनने के बाद लगातार किसानों, गरीबों और छत्तीसगढ़ निवासियों के लिए कार्य कर रहे हैं। किसानों को लाभ दिलाने और कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जा रहा है।

उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं और इससे मिल रहे लाभ की भी जानकारी ग्रामीणों को दी। ठाकुरटोला खरीदी केंद्र अंतर्गत 19 गांव शामिल हैं। जिसमें 1130 किसानों ने पंजीयन कराया है। अब किसान पास में ही अपना धान आसानी से बेच सकेंगे। पूर्व में पैलीमेटा के अंतर्गत 29 गांव शामिल थे। जिससे धान क्रय करने के लिए अधिक दबाव रहता था।