सास से विवाद के बाद बहू ने धारदार हथियार से किया 95 वार, सास की हुई मौत, बहू को फांसी की सजा सुनाई गई.....
मध्य प्रदेश के रीवा में सांस से विवाद के बाद बहू में खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेब थाना अंतर्गत अतरैरा गांव निवासी सरोज कौल पर उनकी बहू कंचन ने 12 जुलाई 2022 की सुबह 5:00 बजे हसिसा से 95 बार वार किया। गंभीर हालत में सरोज को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और एक वीडियो को साक्षात्कार भी लिया।
कुछ घंटे बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई पुलिस ने उनकी बहू के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया उसे समय थाना प्रभारी रहीं मनीषा उपाध्याय ने पूरे मामले की जांच की और मृत्का के पति ने इस हत्या की साजिश रची थी और अपनी बहू को हत्या के लिए प्रोत्साहित किया था।
संबंधित पुलिस विभाग में पूरी घटना का बारीकी से विश्लेषण किया और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र
कर अदालत में पेश किया। मामले में 16 गवाहों के बयान लिए गए अदालत में महिला की मौत के समय पुलिस द्वारा बनाई गई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी समीक्षा की।
अदालत में दोनों पक्षों के दावो को सुना और महिला को दोषी पाया लेकिन ससुर को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया, जिसके बाद महिला को मौत की सजा सुनाई गयी और ₹1000 का जुर्माना लगाया गया।