बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के तीन घंटे बाद पहुंचे कलेक्टर रणवीर शर्मा, 4 घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ियां...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज 5-6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट की वजह से प्लांट का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जहां काम करने वाले मजदूरों के शवों के चिथड़े दूर-दूर तक नजर आ रहे हैं, लेकिन घटना के दो घंटे बाद भी घटना के हताहतों की पुष्ट जानकारी तो दूर मलबा हटाने का काम तक शुरू नहीं हुआ है. इस बीच चार घायल मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.