उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऑनर किलिंग का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने धारदार हथियार से बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो एक लड़के से प्यार करती थी। आरोपी पिता बेटी से प्रेम प्रसंग को खत्म करने की बात कह रहा था। वहीं बेटी इसके लिए तैयार नहीं हुई तो धारदार हथियार से अपनी बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव की है। यहां रहने वाले शाहिद नाम के शख्स ने झूठी शान की खातिर अपनी 18 वर्षीय बेटी सहनुमा की गला रेतकर हत्या कर दी।पुलिस को दिए बयान में हत्यारे पिता ने कहा कि उसकी बेटी का पास के गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी को कई बार समझाया और समाज में अपनी इज्जत की दुहाई भी दी थी पर वह नहीं मान रही थी और चोरी-छुपे प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी।आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि मैं बार-बार उससे इज्जत की दुहाई दे रहा था कि मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी. लेकिन उसे मेरी बात नहीं समझ आई। इससे गुस्से में आकर उसने बेटी का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया के सामने कबूला गुनाह
आरोपी पिता ने मीडिया के कैमरे पर भी गुनाह कबूल करते हुए कहा कि इज्जत के खातिर उसने अपने बेटी की हत्या को अंजाम दिया है। बेटी के हत्यारे पिता ने शहनुमा का पिछले कई साल से पास ही के गांव में रहने वाले लड़के से अफेयर चल रहा था। मैं बार-बार उससे इज्जत की दुहाई दे रहा था कि मेरी इज्जत का ख्याल रख मैंने दाढ़ी रखी है, तू इस काम को मत कर इंशाल्लाह तेरी शादी भी हो ही जाएगी। इसके बावजूद उसे मेरी बात नहीं समझ आई। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।