निगमायुक्त पहुॅचे धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स,दवाईयों के संबंध में जानकारी लेकर दवा बिक्री की भी जानकारी ली,
दुर्ग / 11 नवम्बर,नगर पालिक निगम। उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाईया सस्ती दरों पर आधी कीमत में सुलभता से उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गयी है,योजना के तहत छत्तीसगढ़ में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के रूप में दुकान संचालित किया गया है। योजना के क्रियान्वयन की कडी में दुर्गं शहर सीमान्तर्गत के नागरिको को सस्ती दवा योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हॉस्पिटल के पास एवं सिंधिया नगर रायपुर नाका के पास दो स्थानों पर धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर संचालित किया गया है। आज निगमायुक्त हरेश मंडावी ने जायजा लेते हुए दवाईयों के संबंध में जानकारी लेकर दवा बिक्री की भी जानकारी ली, उन्होंने कहा कि नागरिकों को दवा खरीदने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, मेडिकल संचालक द्वारा जानकारी दी गई की बीस दिनों में जेनेरिक दवाई की बढ़ रही डिमांड,शहर एवं गांव प्रतिदिन 100 से अधिक लोग पहुँच रहे सस्ती दवा लेने जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की दोनो दुकानों से 20 दिनों में की गई बिक्री 75.345 पहुँची,
राज्य शासन द्वारा निर्धारित दर पर सभी दवाये उन्हें सुगमता से उपलब्ध करायी जाये। इस संबंध में उन्होंने निगम के अफसरों को भी समय समय पर दोनों मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करने के निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाईया भी खरीदी। आयुक्त श्री मंडावी ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि सस्ती दवा योजना का लाभ लेने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदे और आर्थिक बोझ से निजात पाये, क्योकि आज लोगों की आधी आमदनी ईलाज में ही खर्च हो जाती है, जिससे राहत देने राज्य शासन ने सस्ती दवा योजना प्रारंभ की है।जिसमें आम जनता को ब्रांडेड जेनरिक दवाईया एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर सुलभता से प्राप्त हो सके। जहॉ मरीजो को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 58 प्रतिशत से अधिक छुट मिल रही हैै।