गरियाबंद- गुरुवार को गरियाबंद मंडी प्रांगण में मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है| प्रशासन ने बिंद्रा नवागढ़ के 9 संवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है |
गुरुवार को गरियाबंद मंडी प्रांगण में मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है| प्रशासन ने बिंद्रा नवागढ़ के 9 संवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है |
बता दें कि जिले में दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ हैं| दोनों विधानसभा मिलाकर जिले में कुल 573 मतदान केंद्र हैं | वहीं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता हैं| इसमें पुनरीक्षण के बाद 15 हजार 739 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही ईपी अनुपात में 2.3 प्रतिशत की भी वृद्धि हुई है |