अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर हर दिन नया विवाद देखने को मिल रहा है। हाल ही में सीरियल 'रामायण' (Ramayan) फेम सीता दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) और लीड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के Kiss को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी तो अब एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने ही फिल्म को आड़े हाथों लिया हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर (Kasturi Shankar) की, जिन्होंने 'आदिपुरुष' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए प्रभास की तुलना 'महाभारत' के कर्ण से की है।

कस्तूरी शंकर ने ट्वीट कर उठाए ‘आदिपुरुष’ पर सवाल
कस्तूरी शंकर ने 'आदिपुरुष' के पोस्टर में प्रभास के लुक को देखने के बाद उनकी मूंछों पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "क्या कहीं ऐसी परम्परा है, जहां भगवान रामजी और लक्ष्मण को मूंछों और फेसिअल हेयर के साथ दिखाया हो? यह डिस्टर्बिंग डिपार्चर क्यों? खासकर प्रभास के तेलुगु घर में भगवान राम को लीजेंड्स द्वारा परफेक्शन के साथ प्ले किया गया है। मुझे लगता है कि प्रभास राम की तरह नहीं, बल्कि कर्ण की तरह दिखते हैं।"