कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी -: पहलगाम में पारा माइनस में, गुलमर्ग में स्कीइंग का लुत्फ ले रहे पर्यटक

त्वरित खबरे

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रामबन और अनंतनाग सहित कई जिलों में शनिवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर के प्रसिद्ध हिल स्टेशन गुलमर्ग में बर्फ की सफेद चादर नजर आने लगी है। आज सुबह हुई बर्फबारी के बाद यहां स्कीइंग शुरू कर दी गई है।

इस सीजन में यहां दुनियाभर से स्कीइंग लवर्स आते हैं। इस बार भी सैकड़ों पर्यटक पहुंच चुके हैं। पहलगाम में भी आज सुबह बर्फबारी हुई है। इसके बाद यहां टेम्परेचर माइनस 0.3 डिग्री रह गया है, वहीं श्रीनगर में पारा 5.6 डिग्री है।