नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव‘‘11 पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

त्वरित खबरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

*छुरिया में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी*

राजनांदगाव -नगर पंचायत छुरिया में सत्ता दल के पार्षदों सहित 11 पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर जिला कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव लाने मांग पत्र सौंपा है । जिससे छुरिया की राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है । मंगलवार को नगर पंचायत के पार्षदों का दल जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डोमन सिंह को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने ज्ञापन सौंपा है । पत्र में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज यादव, पार्षद राधेश्याम ठाकुर, सलमान खान, श्रीमती सीमा सिन्हा, भारती रजक, रमेश कश्यप, योगेश्वर पटेल, त्रिवेणी कुम्भकार, मुकेश कंुजाम, भूषण नेताम, द्रौपदी उइके ने कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से वे अध्यक्ष निर्वाचित 

हुई है जनहित कार्य कराने के लिए किसी भी पार्षदों को विश्वास में लेकर कार्य नहीं करती, शासन द्वारा जारी विकास कार्यों की राशि को व्यक्तिगत फायदे के हिसाब से चिन्हांकित ठेकेदारों से मिलकर निर्माण कार्य कराती है । जिससे नगर में लगातार गुणवत्ताहीन कार्य हो रहे हैं । नगर अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर नगर पंचायत के कर्मचारियों को अपने गृह कार्य के लिए उपयोग किया जाता है, इसके अलावा न.पं. के 

निर्माण कार्यों को मनमाने तरीके से कराकर लगातार राशि का दुरूपयोग किया जाता रहा है । इनके द्वारा निजी एवं व्यक्तिगत विकास को ध्यान में रखकर 

बिना भवन अनुज्ञा के भवन निर्माण कार्य, तालाब में अतिक्रमण कर भवन निर्माण, तथा फ्लाई ब्रिक्स जैसे व्यवसाय का निकाय के बिना अनुमति के भवन निर्माण कार्य किया गया है । जिससे निकाय को राजस्व की हानि हुई है । इनके द्वारा वार्डों में विकास कार्य के लिए कोई पहल नहीं किया जाता । हम सभी पार्षदों के द्वारा किसी भी कार्य के लिए जब 

अध्यक्ष से संपर्क किया जाता है तो उनके द्वारा अपनी पार्षद निधी से करवा लो कहकर अपने कर्तव्य से किनारा कर लेती है । नगर में सिर्फ वहीं ठेकेदार कार्य कर रहे हैं जिन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा चिन्हांकित करके रखा गया 

है । वर्तमान में नगर अध्यक्ष नगर की समस्याओं को छोड़कर अपने राजनीतिक लाभ को देखते हुए विधानसभा की दावेदारी की तैयारी में लगातार नगर से बाहर रहती है । जिसकी वजह से नगर की मूलभूत सुविधाओं पर ग्रहण लगा हुआ है जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं ।


*‘‘अपनों ने ही साथ छोड़ा‘‘*


नगर पंचायत छुरिया में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सात पार्षद चुनकर छुरिया की सत्ता में काबिज होकर कांग्रेस का परचम लहराया है । तीन साल के कार्यकाल में नगर पंचायत में निर्माण कार्य व विकास कार्यों को लेकर उठा-पटक का दौर भीतर ही भीतर सुलगता रहा है । आखिर में कांग्रेस समर्थक नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज यादव, कांग्रेस पार्षद राधेश्याम ठाकुर, कांग्रेस पार्षद मुकेश कुंजाम, ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा का साथ छोड़कर अविश्वास प्रस्ताव में शामिल हो गए l