गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी वैन को हरी झंडी दिखाई है। यह वैन UP के कौशांबी जिले में कौशांबी विकास परिषद के तहत काम करेगी। इस परिषद का संचालन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर करते हैं। पांच मोदी वैन कौशांबी में 5 विधानसभाओं में काम करेंगी।