: बजट पेश करने से पहले महापौर एजाज ढेबर ने काली माता का लिया आशीर्वाद, मेयर ने कहा- राजधानीवासियों को नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त कर…

त्वरित खबरे :

21 मार्च 2023

रायपुर. रायपुर नगर निगम का बजट आज पेश होगा. रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के बाद महापौर एजाज ढेबर अभिभाषण करेंगे. बजट पेश करने से पहले महापौर ढेबर काली माता के दरबार पहुंचकर आशीर्वाद लिये. वहीं महापौर ने   बात करते हुए बताया कि नगरवासियों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगेगा. बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित रहेगा.

 बजट पेश करने से पहले महापौर कालीमाता मंदिर दर्शन करने पहुंचे. मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया. महापौर ढेबर निगम कार्यालय पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में बजट पेश होगा.