दुर्ग / जेवरा/ सिरसा / ग्राम पंचायत जेवरा में गौठान के समीप दारू भट्ठी निर्माण करवाया गया है,आबकारी विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत को सूचना दिए बिना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है | पंचायत के सरपंच प्रशांत कुमार गौतम का कहना है,आबकारी विभाग के अधिकारियों के इस तरह की लापरवाही से अब दो में से कोई एक काम होगा या तो दारू भट्ठी चलेगा या गौठान चलेगा मिली सूत्रों से जानकारी अनुसार आबकारी वाले अपना हित से रिपोर्ट बनाए है | इन अधिकारीयो को गौठान और गोबर खरीदी से कोई मतलब नहीं है |