20 मार्च 2023
बड़गांव। श्री सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्रीमद् शिव महापुराण संगीतमय ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्री सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण बड़गांव जिला बालोद में 22 मार्च से किया जायेगा। इसके कथावाचक पंडित योगेंद्र तिवारी ग्राम बड़गांव ,डौंडीलोहारा, जिला (बालोद) होंगे। परायणकर्ता पंडित आशीष द्विवेदी होंगे। कार्यक्रम के तहत नवरात्रि कार्यक्रम बेला 22 मार्च ज्योति कलश स्थापना, 26 मार्च पंचमी विशेष शिव पार्वती मंगल विवाह झांकी ,29 मार्च अष्टमी, हवन एवं 30 मार्च ज्योति कलश शांति। श्रीमद् शिव महापुराण की कथा सरिता के तहत 22 मार्च को पुण्य कलश शोभायात्रा शिव महात्मय, 23 मार्च नारद मोह सृष्टि विस्तार 24 मार्च देवसती हिमालया मैना प्रसंग, 25 मार्च शिव के अवतारों की कथा, हनुमान जन्म उत्सव की कथा ,26 मार्च पार्वती जन्म, शिव पार्वती मंगल विवाह प्रसंग, 27 मार्च कुमार कार्तिक जन्म, तारकासुर वध ,गणेश जन्म 28 मार्च देव दानव संग्राम ,गौ माता महिमा ,29 मार्च बेलपत्र ,शमी पत्र महिमा, हवन चढ़ौती, श्री शिव महापुराण गांव भ्रमण 30 मार्च रुद्राक्ष की महिमा, बेलपत्र वर्षा ,द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा।कथा समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन संध्या आरती के साथ विश्राम होगा।