ध्यान रखें ये बातें कही ऑनलाइन शॉपिंग बिगाड़ न दें आपका बजट:

त्वरित खबरे :

13 मार्च 2023

लाइफस्टाइल।  ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। घर बैठे-बैठे आप कपड़े से लेकर जूलरी, सजावट, किचन, ग्रॉसरी कुछ भी खरीद सकते हैं। इसी वजह से ये ट्रेंड और भी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। लेकिन कई बार लोग ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी के भी शिकार हो जाते हैं, तो ऐसे में बहुत सावधानी के साथ शॉपिंग करने की जरूरत है, नहीं तो फ्रॉड के तो शिकार होने के साथ आपका बजट भी बिगड़ सकता है।

गौर फरमाएं

- आप जिस वेबसाइट से सामान खरीद रहे हैं, वह रीयर होनी चाहिए, फेक नहीं। इसके लिए उस वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के नीचे रिव्यूज़ पढ़ें। प्रोडक्ट की रेटिंग देखें।

- पेमेंट करते समय यह देखें कि जिस लिंक पर पेमेंट के लिए पेज रिडाइरेक्ट हो रहा है, वह जेन्युइन मर्चेंट है या नहीं।

- हमेशा सुरक्षित कनेक्शन से ही सामान खरीदें।

- जो प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं, उसे अच्छी तरह देख लें और सामान का डिस्क्रिप्शन (विवरण) ध्यान से पढ़ें

- प्रोडक्ट का रिव्यू देखकर ही सामान खरीदें। अकसर प्रोडक्ट के रिव्यू उसकी क्वॉलिटी और टिकाऊ होने की जानकारी देते हैं। इससे ये चीज़ें भी जान सकते हैं कि जो सामान खरीदने जा रहे हैं, वह यूजर फ्रेंडली है या नहीं?

- जो प्रेडक्ट आप खरीदना चाहते हैं, उसे दूसरे प्रोडक्ट से कंपेयर करके ही सामान खरीदें।

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे

- समय की बचत

- ढेरों ऑफर

- सस्ता सामान