मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में पत्रकारों के लिए की बड़ी घोषणा,घर बनाने मिलेगा 25 लाख का HOME LOAN…

त्वरित ख़बरें - CM भूपेश बघेल ने पत्रकारों के लिए की बड़ी घोषणा, कलमकारों को घर बनाने मिलेगा 25 लाख का HOME LOAN…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान सरकार का आखिरी बजट (chhattisgarh budget 2023) पेश किया. इस दौरान CM बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है. इन सबके साथ मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को भी बड़ा तोहफा दिया है. निजी आवास के लिए गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना शुरू करने की घोषणा की. पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना अंतर्गत 25 लाख रुपये लोन देने की घोषणा की है.