म .प्र. में पेपरलेस बजट का विरोध :

त्वरित खबरे :

27 फरवरी 2023

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में पहली बार ई बजट (e budget) पेश किया जाएगा। पेपरलेस बजट (paperless budget) को लेकर सियासत शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एसटी विधायकों को डिजिटाइजेशन की जानकारी नहीं है। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बोलना विधायकों की दक्षता पर सवाल है। टेक्नोलॉजी को एक्सेप्ट करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Dr Govind Singh) ने कहा कि विपक्ष पेपरलेस बजट का विरोध करेगा। डिजिटल बजट (digital budget) पेश करना तानाशाही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकों को डिजिटाइजेशन की जानकारी नहीं है। इसलिए डिजिटल बजट का हम विरोध करेंगे।

इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने कहा कि यह बोलना विधायकों की दक्षता पर सवाल है। टेक्नोलॉजी को हमें एक्सेप्ट करना चाहिए। आज गांव का व्यक्ति भी गेहूं उपार्जन की खबर एसएमएस (SMS) से लेता है। विपक्ष को पेपरलेस बजट का स्वागत करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों की दी नसीहत

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Girish Gautam) ने सभी विधायकों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विधायक स्टडी करके ही विधानसभा में आए। कई बार देखने में आया है कि विधायक स्टडी करके नहीं आते है। यह मौजूदा सरकार का आखिरी बजट सत्र है। इस सत्र में मैराथन दौड़ की तरह परफॉर्मेंस दें।

हल लेकर विधानसभा पहुंची जीतू पटवारी

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) हल लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पुराना हल है। कल मुख्यमंत्री गेंती लेकर पहुंचे थे। वहीं विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों ने हल ले जाने से रोक दिया। जिस पर जीतू पटवारी की सुरक्षाकर्मियों से कुछ गहमामगी हो गई।