सुरगी में 23 फरवरी से 3 मार्च तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह :

त्वरित खबरे :

17 फरवरी 2023

राजनांदगांव।आदर्श ग्राम सुरगी में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पलता साहू की वार्षिक श्राद्ध स्मृति में 23 फरवरी से 3 मार्च तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच आनंद साहू ने बताया कि कथावाचक पंडित  श्याम महाराज होंगे एवं परायण कर्ता पंडित  राकेश महाराज होंगे। यज्ञकर्ता  बाबूलाल साहू परीक्षित मुकेश साहू श्रीमती गायत्री साहू है। कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी गोकर्ण, देवी पूजन भागवत महात्म 24 फरवरी परीक्षित जन्म, श्राप, हिरण्यकश्यप उदधार ,25 फरवरी कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र ,26 फरवरी प्रहलाद चरित्र ,समुद्र मंथन ,27 फरवरी रामावतार, श्री कृष्ण जन्म ,28 फरवरी कंस वध, रुखमणी विवाह ,1 मार्च मणि प्रसंग,राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र,2 मार्च परिक्षित मोक्ष, भागवत चढौत्री, गली भ्रमण, 3 मार्च गीता हवन, तुलसी वर्षा ,पूर्णा हुती वितरण वार्षिक श्राद्ध के साथ समापन होगा। आयोजकगण आनंद साहू ,जमुना साहू ,इंद्रानी साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, नीतू साहू, राकेश साहू, नागेश्वर साहू, मनीषा साहू, अविनाश साहू ,धन्वंतरी साहू, प्रणेश साहू, गीता साहू ,भगईया बाई, कुशल साहू, लीला साहू ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है।