उसरीबोड़ में 2 एवं 3 मार्च को कबीरपंथी सत्संग समारोह :

त्वरित खबरे :

17 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम उसरीबोड़ (सुरगी) में कबीरपंथी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में आगामी 2 एवं 3 मार्च को दो दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति ने बताया कि ग्राम उसरीबोड में विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से पंथ श्री हुजूर 108 प्रकाशमुनि नाम साहेब की असीम दया से महंत त्रिलोकी दास साहेब पोटियाडीह ,धमतरी छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय सत्संग प्रवचन एवं चौका आरती का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के तहत 2 मार्च को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक एवं 3 मार्च को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक सात्विक यज्ञ ,चौका आरती दोपहर 3 से बजे होगा।