मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक किया प्रदान

त्वरित खबरे : चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया :

17 फरवरी 2023

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  बघेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 972 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण, सफाई कर्मकार प्रसूति, ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, असंगठित कर्मकार प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, मिनीमाता महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार 750 रूपए का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण के तहत 8 हितग्राही महेष कुमार निनावे, श्रीमती सुषमा रोकड़े,  मनोहर तलरेजा, श्रीमती दीपाली तलरेजा,  गोविन्द सोनी, सुरेन्द्र कुमार,  मयाराम गंगबेर, पंकज कुमार चौधरी को नियमितीकरण प्रमाण पत्र दिया। चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया।