14 फरवरी 2023
अंबागढ़ चौकी। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के अम्बागढ़ चौकी विकास खंड के प्राथमिक शाला सिरलगढ़ पदस्थ सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से अलंकृत हुए।
यहां सम्मान अपने विद्यालय सिरलगढ़ वनांचल क्षेत्र में बच्चो को एकलव्य, प्रयास नवोदय विद्यालय में चयनित करने , कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम अम्बागढ़ चौकी विकास खंड में आयोजित करने, विद्यायाल में बेहतर पालक बालक स्थापित करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है।
नीलकंठ कोमरे को जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित मुख्य अतिथि श्रीमती हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव, जिलाधीश डोमन सिंह राजनांदगांव, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह,परियोजना अधिकारी खरे जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अंबागढ़ चौकी रुपेश कुमार तिवारी द्वारा मेमेंटो,प्रशस्ति पत्र साल, भेटकर यह सम्मान प्रदान किया गया।
ग्राम सिरलगढ़ , टोलागांव एवं अंचल में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से अलंकृत होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल धीवर जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रुपेश तिवारी जी, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक संतोष पाण्डेय जी, संकुल प्राचार्य जितेन्द्र साव जी, संकुल समन्वयक लेख राम ठाकुर, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक सिरलगढ़ योगेंद्र देवांगन, संतोषी भूआर्य,भास्कर ठाकुर, पवन खोबरागढ़े, बुधराम पंडरोई, नामेश्वर साहू, निकिता साहू, ईश्वर गजेंद्र, इंद्राणी बोरकर, हरी राम साहू, यादव मंडावी, अनिल ठाकुर , बिरेंद्र सुधाकर, पनकु राम खरे, दीपक कुंभज, शाला प्रबंधक समिती के अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार सिन्हा, पीतांबर चंद्रवंशी, चंद्रशेखर चंद्रवंशी, हरिक लाल चंद्रवंशी, लाेकेश चंद्रवंशी, शशिकला, ममता, राजेश्वरी, आनंद चंद्रवंशी, राजू निर्मल, यशवंत निर्मलकर, महेंद्र कोमरे, घनश्याम कोमरे, चांदनी कोमरे, सोनाली कोमरे, भूविक कोमरे, अशोक कुमार सेवता, मित्रगण समस्त ग्रामवासी सिरलगढ़ ने कोमरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।