राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन :

त्वरित खबरे : अपर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ :

11 फरवरी 2023

राजनांदगांव । कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देशानुसार 10 फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जिला स्तरीय शुभांरभ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने 1 वर्ष से 19 वर्ष बच्चों को एल्बेडाजोल की दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड, डॉ. बीएल तुलावी, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री भूमिका वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम एवं सहायक नोडल अधिकारी  दिलीप बारले, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी  अखिलेश सिंह, शहरी सुपरवाईजर  कौशल शर्मा उपस्थित थे।