राजनांदगाव :बैगलेस डे के अवसर पर गत शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के संयुक्त तत्वावधान में सरपंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
प्रधानपाठक यु.एस.मंडावी एवं प्रभारी प्रधानपाठक गीता कन्नौजे के कुशल निर्देशन, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुरेटी के सफल संयोजन में शाला के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के तहत करमा, ददरिया, बारहमासी, राऊत नृत्य, देशभक्ति गीत, बस्तरिया, गौरी- गौरा आदि गीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति के अलावा शिक्षा प्रद नाटक का सफलता पूर्वक मंचन किया गया ।इस अवसर पर रस्साकसी सामुहिक खेल में संकुल, जोन, ब्लाक एवं जिला स्तर पर बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व माध्यमिक शाला के रस्साकसी के खिलाड़ियों एवं उनके कोच शिक्षक एस.आर.कार्ते को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्कूली बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती उनको उचित मंच एवं अवसर प्रदान कर उनके प्रतिभा को तराशा जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरपंच डोमेन कुमार पटेल, ग्रामपटेल राजकुमार पटेल, बाबूलाल पटेल, कामता पटेल, ललित उइके,डरेल पटेल, मुरारी कुमार झोड़े, गजेन्द्र खिलोरिया, रविकांत वर्मा, हंसराज सूर्यवानी, रामेश्वरी मंडावी, दिलेश्वर साहू, यु.एस.मंडावी, गीता कन्नौजे, दिनेश कुरेटी, टी.आर.बढ़ई, एस.आर.कार्ते, सी.एल.भुआर्य, जे.एन. नेताम, आर.के. साहू, जितेन्द्र पटेल,गजेन्द्र ठाकुर, कु.रोनिका पटेल, नितेश चन्द्रवंशी, सतरूपा लाऊत्रे, योगिता पटेल, रेशमी यादव, रोनिका कोर्राम, प्रेरणा साहू, डिगेश्वरी साहू, अंजलि साहू, नेहा कोमरे, ट्विंकल पटेल, ओजेश्वरी पटेल, चमन, दीपचंद पटेल,संजना कोरचा,डाली साहू आदि समस्त छात्र-छात्राओं का खास योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कापी,पेन एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण गीता कन्नौजे संचालन दिनेश कुरेटी एवं आभार प्रदर्शन यु.एस.मंडावी ने किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।