तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा एक की मौत मौके पर मौत दूसरा गंभीर :

त्वरित खबरे :

5 फरवरी 2023

अंबिकापुर  : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के किनारे तंबू लगाकर सो रहे मजदूरों को देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा दिया इससे मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है .जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है .घटना शनिवार देर रात की है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है .मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल माटी के पास का है.