4 वर्षों में हुआ विकास, डेढ़ दशक के कार्यकाल पर भारी.. हमने जमीनी स्‍तर पर काम किया – विधायक छन्‍नी साहू

त्वरित ख़बरें - हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जारी, विधायक ने भूमिपूजन भी किया

राजनांदगांव। खुज्‍जी विधानसभा में जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रंगीटोला स्थित राम मंदिर से  शुरु होकर बापूटोला पहुंची। विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने यात्रा के दौरान विकास कार्य का भूमिपूजन किया। उन्‍होंने कहा कि – कांग्रेस शासन में 4 वर्षों में जमीनी स्‍तर पर काम हुए हैं। निर्माण और विस्‍तार के साथ – साथ दूसरी समस्‍याओं का निराकरण इस सरकार में ही हो पाया है। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जारी है। इस दौरान विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू के साथ ही अन्‍य जनप्रतिनिधि, संगठन के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। गांवों में यात्रा का स्‍वागत हो रहा है। खेत-खलिहान, गली-मोहल्‍ले और घर-घर तक कांग्रेसी पहुंचकर यात्रा के उद्देश्‍य और राज्‍य सरकार के कामों की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान विधायक स्‍वयं ग्रामीणों से सीधे रुबरु होकर चर्चा कर रहीं हैं। 

विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – कोरोना की विभिषिका के बीच भी काम करते हुए अल्‍प समय में कांग्रेस राज्‍य सरकार ने विकास के लिए कड़ी मशक्‍कत की। 15 सालों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में उपेक्षित क्षेत्रों में विकास तो हुआ ही प्रदेश का हर किसान खुशहाली और आर्थिक‍उन्‍नति से संपन्‍न हो गया। हमने आपके साथ कदमताल करते हुए कंटककाल को पीछे छोड़ते हुए कई उल्‍लेखनीय आयाम हासिल किए। रिकॉर्ड भी बनाएं जो प्रदेश में सकारात्‍मक पहल को दर्शाते हैं। 

विधायक यात्रा के दौरान महिलाओं और आम लोगों से सीधी मुलाकात कर रहीं हैं। उन्‍हें जगह – जगहों पर छोटे – छोटे जनसमूहों से चर्चा कर क्षेत्र के संबंध में चर्चा की। उन्‍होंने महिलाओं से गांव के माहौल और जरुरी पहलुओं पर बात की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी उन्‍होंने मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि – हम इस यात्रा के माध्‍यम से आप तक सीधे पहुंच रहे हैं। खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र के हर व्‍यक्ति की मदद के लिए मैं 24 घंटे उपलब्‍ध हूं। हमारे कार्यकर्ताओं की मदद से भी आप अपनी समस्‍याएं हम तक पहुंचा सकते हैं। इस दौरान विधायक श्रीमती साहू ने ग्राम बापूटोला में पानी टंकी का भूमिपूजन किया।

यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष अलालीराम यादव, प्रवक्‍ता राहुल तिवारी, महामंत्री चुमन्न साहू, वीणा सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, अमित अग्रवाल, चंद्रिका वर्मा, सरपंच महेश चंद्रवंशी, ग्राम पटेल परमानंद धनकर, ग्राम प्रमुख हीरामन पाल, महेंद्र पाल, खेदु राम पाल, मनीष पाल, चतुर पाल, सौतन देवार, यादव पाल, रामखिलावन, मन्नू यादव, पवन धनकर, नीलेश पाल, करण धनकर, हरिचंद मेश्राम सहित अन्‍य शामिल थे।