28 जनवरी 2023
रायपुर : डॉक्टर सलाह ने बताया कि एलुमिनियम और स्टील के बर्तनों का उपयोग घातक सिद्ध हो रहा है. पहले के समय में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग हर घर में किया जाता था . इससे लोगों को खाने में सारे पोषक तत्व मिला करते थे ,जिससे वह लंबे समय तक स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जीते थे . आज घरों में लोग कई तरह के रोगों से ग्रसित हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण हमारी दिनचर्या के साथ ही हमारा आहार है डायबिटीज ब्लड प्रेशर तनाव माइग्रेशन पेट संबंधी रोग अब आम बात हो गई है.