भानसोज व समोदा में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां :

त्वरित खबरे :

28 जनवरी 2023

रायपुर : आरंग विधानसभा क्षेत्र के भानसोज व समोदा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है. 31 जनवरी को मुख्यमंत्री वहां होंगे . कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने शुक्रवार को भानसोज व समोदा में तैयारियों का जायजा लिया . उन्होंने पार्किंग, आवागमन रूट चार्ट बैरिकेडिंग ,हेलीपैड निर्माण मंडल पंडाल ग्रीन रूम से हाउस अग्निशमन लाइट मंच चिकित्सा सहित  सभी तरह की व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए.