28 जनवरी 2023
रायपुर : डीकेएस पीजीआई एवं रिसर्च सेंटर रायपुर में पदस्थ डॉ हेमंत कुमार शर्मा सहायक प्राध्यापक व उपअधीक्षक को गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर रायपुर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए प्रदान किया गया बता दें कि डॉ शर्मा पिछले कई वर्षों से बस्तर क्षेत्र से आने वाले आदिवासी व निर्धन मरीजों के इलाज उनकी मदद और किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं .