राजनांदगांव 26 जनवरी 2023।
गणतंत्र दिवस की शाम शहीद उदय मुदलियार जी की स्मृति में शाम 7 बजे सद्भावना मैच का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर इलेवन व नागरिक इलेवन के मध्य स्थानीय स्टेट हाई स्कूल में सद्भावना मैच खेला जाएगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कलेक्टर इलेवन की टीम में कलेक्टर डोमन सिंह कप्तान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, लखन पटले, अमित कुमार आशुतोष चतुर्वेदी, अरूण वर्मा, अमित पटेल, अमीय श्रीवास्तव, खेमलाल वर्मा, सौरभ मिश्रा, टीकम ठाकुर, साकेत द्विवेदी, अमित साहू, अस्फाक अहमद, संदीप तिवारी, पंकज चंद्रवंशी, देवेन्द्र सिंह शामिल होंगे। वहीं नागरिक इलेवन की टीम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार कप्तान के नेतृत्व में मधुसूदन यादव, किशन खंडेलवाल, हफीज खान, सुशील कोठारी, जितेन्द्र मिश्रा, सेरेश एच. लाल, कुतुबुदीन सोलंकी, निखिल द्विवेदी, रमेश पटेल, कुलबीर छाबडा, पदम कोठारी, रमेश डाकलिया, विवेक वासनिक, हरिनारायण धकेता, सुदेश देशमुख, शाहित भाई, नरेश डाकलिया, कमलजीत पिन्दु, डॉ. थानेश्वर पटिला, योगेश बागडी, नीलू शर्मा, मन्ना यादव, किसुन यदू, फिरोज अंसारी, रूबी गरचा, अशोक फडवीस, शरद अग्रवाल, राजा मखिजा, एनी मखिजा, चेतन भानुशाली, कादिर कुरैशी, रोहित चन्द्राकर, अभिषेक यादव, कुलदीप कुमार, जयदीप ढल्ला शामिल होंगे।