गणतंत्र दिवस पर निगम में महापौर द्वारा ध्वजारोहण :

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 25 जनवरी 2023।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी गुरूवार को नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम टाऊन हाल में ध्वजारोहण किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निगम अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,सभी पार्षदों,नामांकित पार्षदो,गणमान्य नागरिकों व पत्रकार बंधुओं से समारोह में उपस्थिति की अपील की है।