महापौर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई :

त्वरित खबरे : महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश :

राजनांदगांव 25 जनवरी2023।

 महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुडने की प्रेरणा देता है।

महापौर श्रीमती देशमुख सहित अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र नायकों ने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलाई। इस आजादी को कायम रखने हम अपना योगदान राष्ट्र के निर्माण में दे। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस निगम पदाधिकारियों का जनसेवा की संकल्प यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है और जन विश्वास की पूंजी से ही हम इस नगर के विकास का रास्ता तय करेंगे। महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुराहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता,अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, जिला योजना समिति के सदस्य  सिद्धार्थ डोगरे व  अमिन हुद्दा, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।