दुर्ग/ 24 जनवरी 2023
नगर निगम द्वारा प्रशासन तुहर द्वार शिविर का आयोजन 24 जनवरी को न्यू पुलिस लाइन प्राथमिक शाला नवीन स्कूल में किया जाएगा। शिविर में वार्ड 48 के लोग शामिल हो सकेंगे। शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। शिविर में शिकायतों व समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे जा सकेंगे।