राजिम भक्तिन माता के संदेश को जीवन में उतारे, साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है : मुख्यमंत्री

त्वरित ख़बरें - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में हुए शामिल

राजनांदगांव । राजिम त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए ।मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ राजिम लोचन भगवान एवं मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा-अर्चना कर सुख और समाज की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक धनेंद्र साहू ,अमितेश शुक्ल,संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, सांसद चुन्नीलाल साहू ,तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू राजिम भक्तिन माता समिति अध्यक्ष लाला साहू एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इसके पश्चात महोत्सव स्थल पर राजीम भक्तिन माता जयंती समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना होगा उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी है श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को राजीम माता भक्तिन जयंती की बधाई दी और कहा कि भक्त राजीम माता ने जिस साहू समाज को अपने मेहनत और त्याग से संगठित किया। आज वह समाज शिक्षा, कृषि ,व्यावसाय सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम कर आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रयागराज का मातृत्व है उसी तरह छत्तीसगढ़ के लिए राजिम का भी महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आजीविका के लिए अनेक कार्य किए हैं ।राजीम को व्यवस्थित रूप से बसाने की आवश्यकता है और हम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं नवीन मेला स्थल की आवश्यकता को देखते हुए 54 एकड़ जमीन में उसे विकसित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब साधु संत श्रद्धालुओं सबके लिए यहां आवास एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगे। श्री बघेल ने यह भी कहा कि साहू समाज एक बड़ा समाज है, तेलघानी बोर्ड के गठन से यहां तेल के व्यवसाय को गति मिलेगी, सभी प्राइमरी स्कूल के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये और आरटीआई के लिए 12 सौ करोड़ रुपए धनराशि का अनुमोदन किया। राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानीय त्योहारों में अवकाश दिया गया है अंत में उन्होंने भक्तिन माता राजीम् जयंती की सभी स्व जातीय जनों को बधाई दी।

0 साहू समाज सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण: ताम्रध्वज साहू

 इस अवसर पर गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है वह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है आज साहू समाज सामाजिक समर सता की सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने नवीन मेला स्थल में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि धर्मशाला आवास शौचालय आदि के निर्माण किए जा रहे हैं राम वन गमन पर्यटन के रूप में अभी तक 5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं उन्होंने सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए सामाजिक जनों को आगे आने का आह्वान किया।

0 समिति के अध्यक्ष लाला साहू समाज एवं युवाओं को संगठित करने में माहिर है :चुन्नीलाल

 सांसद चुन्नीलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज ने आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कर राज्य ही नहीं देश में मिसाल कायम किया है। उन्होंने राजीम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला राम साहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में समाज को संगठित करने का काफी प्रयास किया है युवाओं को संगठित करके रखे हैं एवं हमेशा सामाजिक कार्य में तन मन से समर्पित रहते हैं ,जो सराहनीय है।

0 राजिम नगरी का नाम भक्त माता राजिम के नाम से पड़ा: धनेंद्र साहू

अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजीम भक्तिन माता हमारी समाज की आराध्य देवी है राजीम नगरी का नाम माता राजिम के नाम से हो पड़ा है उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही हो वह किसी सरकार ने नहीं किया।

0 प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू ने स्वागत भाषण दिया

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू ने स्वागत भाषण किया और साहू समाज के चौमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रस्ताव समाज के सामने रखा, छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं को सम्मानित किया गया।

0 साहू समाज सब को दिशा देने का काम करता है : भागवत साहू

राजनांदगांव जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणी साहू के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में हुए शामिल हुए। अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि साहू समाज सब को दिशा देने का काम करता है और सभी समाज को साथ लेकर चलता है राजिम भक्तिन माता का आशीर्वाद मिलता रहा है उन्हें भी हमेशा से ही समाज को भरपूर सहयोग समर्थन और प्यार मिलता रहा है। साहू समाज एक संगठित समाज है।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त् क्षीर सागर, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्रीमती मोहन कुमारी उपाध्यक्ष, शीलू साहू प्रदेश महिला संयोजिका , श्री मती तुलसी साहू, राजनांदगांव जिला साहू संघ सलाहकार हुमन साहू , मोती लाल साहू राजनांदगांव जिला अध्यक्ष भागवत साहू ,महामंत्री नीलमणी साहू , नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष नोबल साहू,, आनंद साहू संयोजक प्रदेश युवा प्रकोष्ठ साहू संघ ,अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री , श्रीमती तेजेश्वरी साहू,गीता साहू, नीरा साहू ,शैलेंद्र साहू, माधव साहू,यशवंत दास साहू, हेमंत साहू, धनराज साहू, मूलचंद साहू , श्रीमती पूर्णिमा साहू, भुवाल साहू ,सुंदर लाल साहू ,दौवा दास साहू ,बेलस साहू, महेश साहू ,नीरज साहू, दीपक साहू ,सनत कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, नंदू राम साहू, श्रीमती अंजू साहू, मनोज साहू ,तुलदाम साहू,श्री मती केसरी साहू, कामता साहू, चंद्रशेखर साहू ,टिंकू साहू, दिनेश साहू, श्रीमती शैलेंद्री साहू, शिवकुमार साहू, गणपत साहू, श्रीमती टिमला साहू, श्रीमती कामिनी साहू रुखमणी साहू,अभिषेक साहू, खिलेश्वरी साहू,भोज राम साहू, तिलक राम साहू, गिरीश साहू, रमाकांत साहू, राजनांदगांव जिला साहू संघ सहसंयोजक (मीडिया प्रभारी )रुपेंद्र साहू,जग मोहन साहू, तुका राम साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी प्रतिनिधि सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं मौजूद थे।

--------------