राजनांदगाव / खैरागढ़।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया नेहा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत पांडे के मार्गदर्शन में थाना बकर कट्टा के ग्राम बकरकट्टा में भागवत कार्यक्रम दौरान चलित थाना, हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा पर महिलाओ,बालक बालिकाओं तथा ग्रामवासियों की उपस्तिथि में हमर बेटी हमर मान , महिलाओ की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप, ही फॉर शी, बाल विवाह निषेध, लैंगिक अपराधों के विषय में ,साइबर क्राइम ,फेरीवालों, जालसाजी,सोना,चांदी चमकाने वाले गिरोह,आदि की जानकारी देकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी गई ,भागवत वाचक पंडित डाकेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने जिला केसीजी की पुलिस कप्तान अंकिता शर्मा के निर्देशन में बकरकट्टा थाना प्रभारी शक्ति सिंह एवम् स्टाफ द्वारा उक्त अभियान का आयोजन कर महिलाओ ,बच्चो,एवम ग्रामवासियों को जागरूक करने और उनसे सतही तौर पर जुड़ने की काफी प्रशंसा की गई साथ ही पुलिस कप्तान एसपी अंकिता शर्मा को नारी सशक्तिकरण का प्रबल उदाहरण बताए हुए भागवत कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम की महिलाओ,बालिकाओं और बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।