राजनांदगांव। विगत सोमवार को नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के मामले में को लेकर हुए बवाल व हिंसक घटनाओं को भाजपा नेत्री,अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कांग्रेस के संरक्षण पर हो रहे अनैतिक घटना बताया है। बस्तर संभाग के नारायणपुर में हुए आदिवासियों पर हमले को लेकर अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि धर्मांतरण करने वालों के हौसले कांग्रेस के संरक्षण की वजह से इतने बुलंद हैं कि अब वो हिंसक हो चले हैं। अब प्रदेश में धारदार हथियारों से हमला करके आदिवासियों को एक विशेष समुदाय द्वारा धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है। श्री मती भंडारी ने कहा, भाजपा लगातार इस बात को कहती आई है कि कांग्रेस के संरक्षण में ही धर्मांतरण के कार्य चल रहे हैं। नारायणपुर में आदिवासियों पर हुआ हमला इस बात को फिर से प्रमाणित कर रहा है। क्योंकि अब आदिवासियों को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है। उनके साथ बर्बरता की जा रही है। कांग्रेस धर्मांतरण करने वालों की रक्षक बनकर आदिवासी भाई बहनों को पीटते हुए देखकर मौन बैठी है। उन्होंने ने आगे कहा कि कांग्रेस काल में आदिवासियों को अपना धर्म ना छोड़ने पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की शांत वातावरण में जहर घोल कर कांग्रेस आदिवासियों की संस्कृति को नष्ट करने पर अमादा है। भाजपा हमेशा आदिवासियों के स्वाभिमान, सम्मान और संस्कृति की रक्षा को तत्पर है और आदिवासियों पर उनकी संस्कृति पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने ने कहा कि धरने पर बैठे बीजेपी नेताओं को नारायणपुर जाने नहीं दिया जा रहा है और इस पूरे मामले में पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही है, बीजेपी और मूल आदिवासी जनजाति के लोगों को ही हिरासत में ले रही है। जबकि, विशेष समुदाय के लोगों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पिछले कुछ समय से बस्तर में लगातार धर्मातरण हो रहा है और कुछ बाहरी मिशनरी लोगों की वजह से आदिवासी ही आदिवासियों के दुश्मन बन रहे हैं। लेकिन, इस मामले में पुलिस व राज्य सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और मूल धर्म के आदिवासियों के साथ बीजेपी के लोगों को गिरफ्तार कर रही है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के साथ है।