बुधवार रात 11 बजे बालोद- धमतरी नेशनल हाइवे 930 पर एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन राजनांदगांव की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में सोया बड़ी को लोडिंग के बाद ट्रक कोंडागांव के लिए रवाना हुआ था। तभी गुरूर के आगे ग्राम धनोरा के पास पहुंचा था तभी कार से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक चालक ईश्वर निर्मलकर 35 वर्ष का पैर फैक्चर हो गया।
जिसे तत्काल राजनांदगांव अस्पताल भेजा गया। वहीं टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। उसके चालक सुरक्षित है। रात 11 बजे घटना की जानकारी होने पर गुरूर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्रक पलट गया था। जिससे मुख्य मार्ग में कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।