छत्तीसगढ़ सरकार की योजना वनों से बच्चों को जोड़कर उसके बारे में जानकारी देने डौंडीलोहारा वनमंडल ने भ्रमण कराया। स्कूली बच्चों को नलपानी में बांस के वनों, अरजपुरी में विभिन्न प्रकार व पेड़ों की जानकारी दी। मंगचुवा बीट के अंतर्गत नर्सरी में पेड़ों के रोपण की पद्धति व विभिन्न प्रजाति के पेड़ो की जानकारी दी गई। अंत में देवबाउली मंदिर में पूजन किया। इस दौरान एसडीओ जेएल सिन्हा, रेंजर एनके सिन्हा, डिप्टी रेंजर रंगारीर, अनिता भूआर्य, व्याख्याता लवण साहू, सौरभ शर्मा उपस्थित थे।