ग्राम मलपुरी कला की टीम ने जीता रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला

त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरों प्रमुख

दुर्ग / धमधा/ ग्राम पंचायत  मलपुरी  कला रात्रि कालीन क्रिकेट मैच का समापन धूमधाम से हुआ  l जिसमें अनेक गांव से आए हुए क्रिकेटरों खिलाड़ियों का सम्मान सहित उनका मनोबल बढ़ाया गया उद्घाटन समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपनी उपस्थिति प्रदान की एवं पूर्व विधायक और कोर्सेवाडा भी उपस्थित रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मलपुरी कला ने  लिया वही सांकरा अमलेश्वर द्वितीय,उतई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही चैटवा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया l इसी के साथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच  राम नारायण साहू सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे l