थाने में ही भिड़े दो वर्दीधारी पुलिस कर्मी,हुआ लाइन अटैच

त्वरित ख़बरें - बिलासपुर संवाददाता

बिलासपुर / बिलासपुर  के एक थाने में आपस में दो वर्दी वाले भीड़ गए दोनों इस कदर एक दूसरे के ऊपर हावी हो गए कि एक दूसरे की जान पर आमद हो गए किसी तरह वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों ने उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ एसएसपी पारुल माथुर तक जब यह बात पहुंची तब दोनों पुलिसकर्मियों  तो उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन अटैच कर दिया घटना छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाने की है | मिली जानकारी के अनुसार पहले भी गाली गलौज फिर मारपीट   प्रधान आरक्षक और आरक्षक के बीच  हो गई थी |  हेड कॉन्स्टेबल ने कांस्टेबल  को गुम हुई  युवती के संदर्भ में जांच की बात को लेकर अपने  टेबल पर आने की बात कही लेकिन आरक्षक ने ऐसा करने से मना कर दिया | दोनों पक्ष में बात को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई और यह बात सीधा मारपीट तक पहुंच गई | आरोप है कि प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह ने आरक्षक तदबीर सिंह को पीट दिया जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया |