24 नवम्बर 2022
दुर्ग. शहर में भाजपा के तीन पदाधिकारी पुतला दहन के दौरान झुलस गए हैं. तीनों पदाधिकारियों में एक भाजयुमो का जिलाध्यक्ष नीतेश साहू भी शामिल हैं. जिनका बाल जल गया है. वहीं तीन अन्य कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
भाजपा ने उस पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती, हम सड़क पर ही बैठे रहेंगे. बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम से माहौल बन गया है. भाजपा के कार्यकर्ता लगातार इकट्ठा हो रहे हैं.