अब तक कार्रवाई नहीं : डीपीआई में अटकी निलंबन फाइल,शिक्षक से मारपीट :

त्वरित खबरे :

21 नवम्बर 2022

कोकपुर हाईस्कूल में 20 दिन पूर्व दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट का मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला डीपीआई में अटका होना बताया जा रहा है। कोकपुर गांव के हाई स्कूल में शिक्षक दीनू साहू को शिक्षक रोहित तारम ने बच्चों के सामने थप्पड़ मार दिया था। जांच प्रतिवेदन ठंडे बस्ते में चला गया है। इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई है। ग्रामवासियों ने आरोपी शिक्षक पर निलंबन कार्रवाई करने एवं कोकपुर से कहीं अन्य जगह भेजने के लिए डीईओ व बीईओ को आवेदन दिया है। डीईओ राजेश सिंह ने बताया कि कोकपुर हाई स्कूल मारपीट मामले में आरोपी तारम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए डीपीआई में भेजा गया है, उनका जवाब और कार्यवाही अब तक नहीं मिला है।