14 नवम्बर 2022
डोंगरगांव रोड में ग्राम रामपुर के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कंदाड़ी में रहने वाले भाव सिंह मरकाम (38 वर्ष) राजनांदगांव पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के रुप में पदस्थ थे। शनिवार दोपहर वह अपने गांव कंदाड़ी जाने बाइक से निकले थे। तभी उन्हें रामपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक क्रमांक सीजी 08 एएन 7344 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाव सिंह को गंभीर चोटें आई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। लालबाग पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।