दुर्ग/ 7 नवम्बर 2022/
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दुर्ग शहर में सिक्ख समाज द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें सिक्ख समाज के अनुयायी भारी संख्या में शामिल हुए।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से राजेंद्र पार्क पटेल चौक ग्रीन चौक होते हुए गुरुद्वारे में समापन किया गया
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में निकाले गए नगर कीर्तन दौरान जगह-जगह पर फूलों से वर्षा की गई। इस दौरान फूलों की बारिश का मोहक नजारा देखने को मिला। गुरू नानक देव जी के 553 वें प्रकाश उत्सव पर शहर में आज शनिवार को श्रद्धा और सद्भावना का वातावरण निर्मित रहा। इस अवसर पर निकाले गए विशाल नगर कीर्तन रैली का जगह-जगह पर विभिन्न धर्म के लोगों ने स्वागत कर सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। गुरूनानक देव जी के तीन वचन प्रभु का नाम लेना, मेहनत कर कामना और सभी में मिल बात कर खाने का संदेश सारी संगत को मिला और उनकी वाणी और गुरू कीर्तन से सारा वातावरण गूंज उठा। शहर में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर सफाई कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। नगर कीर्तन यात्रा के दौरान एमआईसी सदस्यों व जनप्रतिनीधियो ने नगर कीर्तन यात्रा का जगह जगह फूलों से किया गया स्वागत। स्वागत के मौके पर छग राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस एवं पूर्व पार्षद फतेहसिंह भाटिया, एमआईसी मनदीप सिंह भाटिया,हमीद खोखर, अब्दुल गनी दीपक साहू पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, मदन जैन, कुलेश्वर साहू राजकुमार नारायण, खिलावन मटियारा, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, प्रकाश गीते, ज्ञान दस बंजारे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, गुरदीप सिंह भाटिया सहित अन्य मौजूद रहें।निगम द्वारा सफाई कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। कामगार कीर्तन यात्रा के दौरान सफाई करते नजर आए इस अभिनव पहल से प्रभावित होकर नगर कीर्तन यात्रा में समाज के लोगों ने भी जनभागीदारी में शामिल हो कर महापौर के आदेशानुसार निगम का सहयोग कर सुबह से ही सफाई कर्मी चौक चौराहों की विशेष सफाई, चुने से मार्किंग, बिखरे हुए कचरे को उठाने का कार्य किया।नगर कीर्तन की शुरुआत स्टेशन रोड गुरूद्वारा से हुई। जो जीई रोड मुख्य मार्ग होते हुए शहर क्षेत्र तक कीर्तन यात्रा की गई जिसमें हजार से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन में शामिल सभी गुरूवाणी का पाठ करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। गुरु नानक जयंती प्रकाश उत्सव के यात्रा के साथ साथ सफाई कर्मचारियों को लगाकर सड़क पर होने वाले सड़को पर बिखरे फूलो सहित अन्य सामग्री को साथ-साथ उठाने का अभिनव प्रयास किया गया।
नगर कीर्तन के समापन के दौरान गुरुद्वारा कमेटी ने जताया विशेष आभार इस नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग से दलप्रीतु सिंह भाटिया, जातिन्द्र सिंह , सुखदेव सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, सतबीर सिंह भाटिया, प्रिंस कबरवाल, दुर्ग ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारियों ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।मक्खन सिंह, अजमेर सिंह भूपिन्दर सिंह, कुलबिर सिंह सलूजा,तरसेम सिंह ढीलो काला सेनी, सूरिंदर सिंह कबरवाल,हरमीत सिंह भाटिया, रजिंदर पाल सिंह भाटिया, सूरिंदर पाल सिंह डुलाई, गुलबीर सिंह भाटिया एवं समाज से कई संगत ने इस नगर कीर्तन में हिस्सा लिया।