भिलाई शांति नगर क्षेत्र में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शांति नगर निवासी सुमन पांडे अपना छठ व्रत किस तरह मनाई त्वरित खबरें अखबार से साझा करते हुए बताती हैं कि मंगलवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाएगी।
छठ पूजा पर्व दीपावली से छह दिन बाद शुरू होता है। मान्यता है कि सूर्य पुत्र अंगराज कर्ण प्रतिदिन सुबह जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते थे और उपासना के बाद उनके पास आकर कोई भी याचक चाहे जो मांग ले, वह खाली हाथ नहीं लौटता था। इसी मान्यता के साथ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को भगवान सूर्य की उपासना करने के लिए छठी उत्सव मनाया जाता है। मंगलवार की शाम श्रद्धालुओं ने चंद्रलोक कालोनी के श्री शिव दुर्गा मंदिर में बनाए गए कृत्रिम जलकुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, गन्ना, गुड़ व घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर बीएन पांडे, रिंकू प्रभा कांत तिवारी, अनीता तिवारी, रिंकी, रिंकी यस, दुर्गेश अपेक्षा उपस्थित थे।
शांति नगर में छठ पर्व की धूम