बरसती घटाओं ने दिल्ली की फिजाओ को किया तर !!

त्वरित ख़बरें:-पहले घनघोर घटाएं और फिर पायल की घुंघरू की तरह छम-छम बरसते बदरा ने दिल्ली की फिजाओं को तर कर दिया. गर्मी से राहत मिलते ही बड़े-बूढ़े सभी का मन गदगद हो गया और बच्चों का तो कहना ही क्या. बारिश की बूंदे गिरते ही सड़कों पर निकलकर खुशी का इजहार कुछ इस तरह से किया मानो बरसों से बिछड़े दोस्त मिल गए हों..................

बरसती घटाओं ने दिल्ली की फिजा को किया तर, गर्मी से राहत मिलते ही मयूरा की तरह नाच उठा बच्चों का मन

पहले घनघोर घटाएं और फिर पायल की घुंघरू की तरह छम-छम बरसते बदरा ने दिल्ली की फिजाओं को तर कर दिया. गर्मी से राहत मिलते ही बड़े-बूढ़े सभी का मन गदगद हो गया और बच्चों का तो कहना ही क्या. बारिश की बूंदे गिरते ही सड़कों पर निकलकर खुशी का इजहार कुछ इस तरह से किया मानो बरसों से बिछड़े दोस्त मिल गए हों.

जोरदार बारिश ने दिल्ली के लोगों की तपती काया को सराबोर कर दिया. दिल्ली में मेघों ने इतने बूंदे बरसाए कि लोग खुद को बचाते नजर आए. लेकिन कारे बदरा मानने को तैयार नहीं था. वह हर किसी को गीला कर देना चाहता था.

दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आज तेज बारिश हुई है. वहीं नोएडा में घने काले बादल छाए हुए हैं. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में इस वक्त काले बादल छाए हुए हैं. दिन में अंधेरा छा गया है.

इस बार मानसून दिल्ली में सबसे अंत में आया है. आईएमडी के मुताबिक, बीते 62 सालों में दिल्ली में मानसून की पहली बारिश कम से कम 33 बार जुलाई के महीने में हुई है. यह तस्वीर पटियाला की है.